फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Checked security system in bank branch and town

बैंक शाखा व कस्बे में जांची सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 16 Sep 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Checked security system in bank branch and town
श्रावस्ती। इकौना व गिलौला कस्बे में बुधवार को एएसपी ने मातहतों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने कस्बे के साथ ही वहां स्थित बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। इसके साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने इकौना व गिलौला पुलिस के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर व्यवसायियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नगर में कई बैंक शाखाओं में पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान उन्होंने बैंक के आसपास व अंदर बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

बैंक के आसपास अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को शाखा के आसपास जमावड़ा न लगाने, बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी दिए। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भिनगा में सीओ सिटी हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक देेवेंद्र कुमार पांडेय, मल्हीपुर में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह सहित अन्य थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed