फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Center in-charge will measure on laxity in buying wheat

गेहूं खरीदने में शिथिलता पर नपेंगे केंद्र प्रभारी

Thu, 31 Mar 2022 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Center in-charge will measure on laxity in buying wheat
कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद से पूर्व बैठक करती डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस दौरान डीएम ने गेहूं खरीद की पहले से सभी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश संबंधितों को दिया। साथ ही डीएम ने किसानों से गेहूं खरीदने में शिथिलता पर केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि गेहूं खरीद की पहले से ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। गेहूं खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए छाया, पेयजल, केंद्र पर आवश्यक सूचनाओं एवं बैनर, खरीद पंजिका, बोरों की व्यवस्था, ई उपार्जन के लिए लैपटॉप व आई-पैड, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमीमापक यंत्र, विनोइंग फैन, छलना पावर डस्टर एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा ली जाएं।
विज्ञापन

जिले में स्थापित सभी 36 क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीद की जानी है। किसान जब अपना गेहूं खरीद केंद्र पर लेकर आए तो उन्हें कोई दिक्कत न होने पाए। किसानों से गेहूं खरीदने में यदि किसी भी प्रकार की शिथिलता मिली तो केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गेहूं क्रय केंद्र के सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक खुलेगा। गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही गेहूं की उतराई, छनाई व सफाई में आने वाला व्यय अधिकतम 20 रुपये प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसे किसानों द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से अपील है कि वह गेहूं बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अपने नजदीक के जन सुविधा केंद्रों पर जाकर या मोबाइल द्वारा एप के माध्यम से करा लें। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने सभी एसडीएम व केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्र पर आने जाने का रास्ता एवं किसानों के द्वारा बिक्री के लिए गेहूं लाने वाले वाहनों के पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान बनाएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, इकौना आरपी चौधरी, जमुनहा सौरभ शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता व पीसीएफ के अधिकारी सहित केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed