फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Celebrating Prime Minister's 70th birthday as a service week

भाजपाई सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन

Mon, 14 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Celebrating Prime Minister's 70th birthday as a service week
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवाकार्य के क्रम में जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें जिला पदाधिकारियों व युवा मोर्चा के 70 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का औपचारिक शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर सेवा कार्य कर रहे हैं। इसके तहत स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्ति संकल्प, अस्पतालों में मरीजों व गरीब बस्तियों में फल वितरण, गांवों में पौधरोपण व गरीबों को चश्मा वितरण शामिल है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधान सेवक सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी जीवन यात्रा हम सभी को सेवा के लिए प्रेरित करती है। इसका जीवंत उदाहरण लॉकडाउन के दौरान जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके जरूरतमंदों व गरीबों में राशन, भोजन, मास्क व सैनिटाइजर आदि का वितरण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सभी कार्यकर्ता 14 से 20 सितंबर तक सेवा कार्य करते हुए राष्ट्र के प्रति किये गए सेवाकार्यों के प्रति प्रधानमंत्री का आभार जताएंगे। इस दौरान पूर्व सांसद ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी की। इस मौके पर दिवाकर शुक्ला, संजू तिवारी, संगीता गोस्वामी व रणबीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed