फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Celebrated the birth anniversary of Lord Vishwakarma

धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

Thu, 17 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Lord Vishwakarma
श्रावस्ती। भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिले में गुरुवार को धूूमधाम से मनाई गई। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। विश्वकर्मा समाज सहित कलपुर्जों व निर्माण कार्यों में लगी विभिन्न कार्रदायी संस्थाओं व संगठनों ने वैदिक रीति रिवाज से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कारीगरों सहित विभिन्न निर्माण इकाइयों के ठेकेदारों व कार्रदायी संस्थाओं ने विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर हवन पूजन किया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र भिनगा में अधिशासी अभियंता रमाशंकर मौर्य व एसडीओ राजकुमार यादव ने पूजन किया। निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग सहित गिलौला, जमुनहा व सिरसिया में लौह व लकड़ी का कार्य करने वाले लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा नगर में विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णकार व विश्वकर्मा समाज के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इकौना बस स्टेशन परिसर पर विश्वकर्मा युवा महासभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बिजली निगम की ओर से विद्युत उपकेंद्र गिलौला, उल्लहवा, घोलिया, इकौना व सीताद्वार सहित कटरा में विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसडीओ, जेई सहित कई अन्य पावर कॉर्पोरेशन कर्मी मौजूद रहे।

रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, सीओ सिटी हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी परिवहन शाखा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed