फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Celebrated prime minister's birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर की सेवा

Thu, 17 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Celebrated prime minister's birthday
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने जिले में अलग अलग स्थानों पर सेवा कार्य किया। पदाधिकारियों ने उन्हें सेवा का दूसरा रूप बताया।
विज्ञापन

इकौना में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी व मंडल अध्यक्ष दूधनाथ शुक्ला ने दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेवा व राष्ट्र के प्रति किए गए कार्यों से सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने अपने नेतृत्व की सरकार में सदैव गरीब, पिछड़े, दिव्यांग, वंचित, आदिवासी और किसानों के उत्थान के लिए कार्य किए है। जो दुनिया के सामने एक उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मोदी सेवा का दूसरा रूप है। उन्होंने शारीरिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को दिव्यांग की संज्ञा दी। उनके उत्थान के लिए बहुत से कार्य किए। आज हम सबको गर्व है कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके कार्यों व क्षमता का लोहा दुनिया मानती है।
पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने इस दौरान जिला अस्पताल सहित गरीब बस्तियों में फल वितरण किया। इसके साथ ही डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित भी किया। इस दौरान पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक मुक्ति का लोगों को संकल्प भी दिलाया।

प्रदेश परिषद सदस्य शंकर दयाल पांडेय ने गिलौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में फल वितरण किया। पिछड़ा मोर्चा के विक्रम लोधी तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरण कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानों पर सेवा कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed