{"_id":"5f9adddd8ebc3e276d6baf6e","slug":"celebrate-baravafat-in-homes-srawasti-news-lko5476239116","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में ही मनाएं बारावफात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में ही मनाएं बारावफात
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड-19 को देखते हुए इस बार बारावफात पर कई सावधानियां बरतनी होंगी। इस दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूरी है। कोरोना के संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए बारावफात पर जुलूस निकालना प्रतिबंधित होगा। सभी लोगों को शासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहीं।
बैठक के दौरान डीएम टीके शिबु ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने घरों में ही त्योहार मनाएं। स्वयं ही सुरक्षित रहें और लागों को भी कोविड-19 से संबंधित सुरक्षा का वातावरण दें। अभी भी इस बीमारी का संक्रमण बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। इसलिए सभी लोगों को अभी भी एहतियात बरतना होगा। जिससे इस बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।
जिलेवासी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और घर से बाहर निकलते समय मास्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करें। सरकार की तरफ से जारी कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार सभा, जुलूस, सार्वजनिक समारोह, राजनीतिक आंदोलन करना पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। इसलिए लोग कोविड महामारी को देखते हुए इसका अनुपालन करें।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि बारावफात को शांतिपूर्ण तरीके मनाने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को पहले से ही निर्देश है कि अपने अपने क्षेत्रों की जांच परख कर पुख्ता इंतजाम करें। त्योहार वाले दिन सचेत रहकर कड़ी निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखें।
जिससे आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कोविड बीमारी को देखते लोग घर में ही बारावफात का त्योहार मनाएं। ऐसा काम कदापि न करें जिससे सामाजिक दूरी में बाधा उत्पन्न हो, क्योंकि एहतियात बरत कर कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। इस दौरान भिनगा के ईदगाह तिराहा स्थित मस्जिद के मौलाना गुल मोहम्मद, नादिर शाह, रहीम खां ने भी लोगों को अपने घरों पर त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान एएसपी बीसी दुबे, एडीएम योगानंद पांडेय, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ईओ नगर पालिका भिनगा व थाना प्रभारी सहित गणमान्य मौजूद रहे।