फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cautionary appeal for protection from Karona

करोना से बचाव के लिए की सावधानी की अपील

Thu, 19 Mar 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cautionary appeal for protection from Karona
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री साथ में श्रावस्ती विधायक, डी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरा होने पर यहां पर उन्होंने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इसके बाद उन्होंने इंडोनेपाल सीमा क्षेत्र में पहुंच कर लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की। कहा कि सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल विकास, विश्वास और सुव्यवस्था का रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तिका सुशासन के तीन वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधान सभा क्षेत्र में पुस्तिका का प्रकाशन किया गया है। प्रत्येक पुस्तिका में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ संबंधित जिला व विधानसभा क्षेत्र में कराये गये कार्यों का विवरण दिया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ ही जिले में कराये गये विकास कार्यों के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियों से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए बताए गए उपाय को अपनाने, इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने व लोगों को इसके प्रति गंभीर होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने इंडोनेपाल सीमा पर सुइया बार्डर पहुंच कर वायरस से बचाव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। जहां उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना को एक वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। आप लोगों को इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीमारी का फैलाव संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है। इस लिए लोग छींकते व खांसते समय मुंह पर रुमाल या टिशू पेपर इस्तेमाल करें। लोग जागरूक हों, लोगों को भी जागरूक करें। साफ सफाई रखें, जिससे की संक्रमण को रोका जा सके। कोरोना वायरस से बचाव ही इसका इलाज है। दिन में कई बार साबुन से 20 सेकंड तक भली भांति हाथ धुलें, हाथ न मिलाये, गले न मिले, भीड़ वाली जगह में न खड़े हो। लोगो से एक मीटर की दूरी बनाए रखे। जिस व्यक्ति को खांसी जुकाम छीक व सांस लेने में दिक्कत हो रही हो उससे दूरी बनाएं, उसे अलग कमरे में लिटाएं।

यदि कोई व्यक्ति विदेश से आ रहा है तो उसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को तुरंत दें । संक्रमित व्यक्तियों के छींकने से विषाणु सतह पर गिरते हैं और वहां पर काफी समय तक क्रियाशील रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाएं सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करें साथ ही हाइपोक्लोराइट सलूशन का प्रयोग करें। इस दौरान डीएम यशु रुस्तगी, एसपी अनूप सिंह, सीडीओ अवनीश राय, एएसपी बीसी दुबे, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, दद्दन मिश्रा, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसएसबी के अधिकारी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed