फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Careless officer should be ready for action

लापरवाह अधिकारी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Wed, 13 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Careless officer should be ready for action
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते सीडीओ - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। ऐसा संज्ञान में आया है कि विभागाध्यक्ष व कार्यदायी संस्थाओं के जिलास्तरीय प्रतिनिधि क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। न ही उनके द्वारा निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता की जांच ही की जा रही है। जो बेहद गलत है। ऐसे लापरवाह अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जांच के दौरान यदि खामियां मिलीं तो शीर्ष अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहीं। सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिशासी अभियंता व परियोजना प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सभी कार्यालय में न बैठकर फील्ड में जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपके विभाग के माध्यम से जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उसमें किसी प्रकार की कोई खामी न रहे। जिले में जो भी निर्माणाधीन विकास कार्य हो रहे हैं। उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माणाधीन कार्य को समय से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में बॉर्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम, भवन, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवाल का कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन, राजकीय निर्माण निगम, पैकफेड, आवास विकास परिषद एवं कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज द्वारा जिले में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की सीडीओ ने समीक्षा की। साथ ही उनके द्वारा निर्माण कार्यों में तेजी लाकर कार्य पूरा कराने का निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, राजकीय निर्माण निगम, पैकफेड, आवास विकास परिषद के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed