{"_id":"66be15cef382ad0c3901eb49","slug":"car-went-out-of-control-and-fell-into-a-minor-on-payagpur-mohanipur-road-in-shravasti-driver-died-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: पयागपुर-मोहनीपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर माइनर में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: पयागपुर-मोहनीपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर माइनर में गिरी कार, चालक की मौत
Thu, 15 Aug 2024 08:21 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, इकौना (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, इकौना (श्रावस्ती)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 Aug 2024 08:21 PM IST
सार
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से कार का शीशा तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला गया। जिसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार माइनर में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पयागपुर से इकौना के मोहनीपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार गुरुवार को अनियंत्रित होकर मदारा चौकी के निकट नहर के माइनर में पलट गई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम इकौना ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। जिसमें मौजूद चालक को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम रानी कुंडा निवासी पंडित यादव (28) पुत्र चुत्तू यादव कार चालक था। वह बहराइच जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम खजुरार निवासी दद्दू यादव की अल्टो कार चलाता था। बृहस्पतिवार को पंडित यादव कार लेकर किसी काम से इकौना आ रहा था। जैसे ही वह इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर पयागपुर मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के ही ग्राम मदारा के मजरा मदारा चौकी के पास पहुंचा। तभी वह कार से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर नहर की माइनर में पलट गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर एसडीएम इकौना ओमप्रकाश के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से कार का शीशा तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला गया। जिसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन में चालक अकेला था, जिसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन