{"_id":"698ad90bb76eb56f2208ca81","slug":"candlelight-vigil-was-held-in-protest-against-blast-at-shia-mosque-effigy-of-pakistan-was-burnt-in-shravasti-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिया मस्जिद में विस्फोट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिया मस्जिद में विस्फोट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, पाकिस्तान का पुतला फूंका
Tue, 10 Feb 2026 12:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:36 PM IST
सार
पाकिस्तान में शिया मस्जिद में विस्फोट के विरोध के श्रावस्ती में शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान का पुतला फूंका। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
श्रावस्ती में ज्ञापन सौंपते शिया समुदाय के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पाकिस्तान में हुए बम ब्लास्ट को लेकर यूपी के श्रावस्ती में सोमवार की रात जमुनहा तहसील क्षेत्र में शिया समुदाय के लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का भी पुतला जलाया गया। प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद सभी ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन शिया समुदाय के अंजुमन हुसैनिया नासिरगंज की तरफ से किया गया। हिंदू समुदाय के लोग भी आतंकवाद के खिलाफ शिया समुदाय के प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी ने मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, रेहान हुसैन, मीसम, आरिज़ सकलैन हैदर, मौलाना ताजुद्दीन आदि ने बताया कि छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया जामा मस्जिद में बम ब्लास्ट किया गया। इसमें हमारे कई लोग शहीद हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकवाद और इस्लाम का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। जहां आतंकवाद है, वहां इस्लाम नहीं है। जहां इस्लाम है, वहां आतंकवाद नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।