फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Camps will be held to add names to the voter list.

Shravasti News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लगेंगे शिविर

Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Camps will be held to add names to the voter list.
श्रावस्ती। निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों को निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। इसके लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। एडीएम ललित कुमार ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। बीएलओ के पास फार्म-6 और निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी। लोग सूची में अपना नाम देख सकेंगे और नाम न होने पर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनेगी, जहां फार्म भरने में सहायता मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। अधिकारियों को प्रचार-प्रसार और गांवों में लाउडस्पीकर से मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed