{"_id":"648210f31a404338250116c7","slug":"called-for-answers-from-absent-doctors-srawasti-news-c-13-1-278677-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गैरहाजिर चिकित्सकों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गैरहाजिर चिकित्सकों से जवाब तलब
Thu, 08 Jun 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का बुधवार शाम डीएम ने निरीक्षण किया। उन्हें कई खामियां देखने को मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर सुविधाओं की जानकारी लिया। चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी के अनुपस्थिति मिलने पर स्पष्टीकरण तलब कर निलंबन की कार्रवाई का निर्देश दिया।
डीएम कृतिका शर्मा बुधवार शाम संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचीं। जहां उन्होंने देखा कि अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर कूड़ा फैला हुआ था। यहां मुख्य प्रवेश द्वार के सामने ही कई वाहन भी खड़े थे। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। डीएम ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएस को मरीजों को सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती पांच माह के मनीष व चार माह के शिवा को दी जा रही दवाओं व खानपान के बारे में भी जानकारी लिया। इस दौरान डीएम ने सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वह अस्पताल से एसएनसीयू भेजे जाने वाले बच्चों को बिना देरी किए रेफर करें। जिससे बच्चों को समय से इलाज मिल सके। इस दौरान सीएमओ डा. एसपी तिवारी, सीएमएस डा. रामगोपाल सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।