फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bypass in Gilula

Shravasti News: गिलौला कस्बे में बाईपास बनने की कवायद शुरू

Wed, 21 Feb 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 21 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
bypass in Gilula
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिलौला में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे बाईपास के बनने की कवायद शुरू हो गई है। गिलौला के तिलकपुर मोड़ से नहर किनारे मोहम्मदपुर तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार से बाईपास निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इससे जहां एनएच 730 पर बसे गिलौला बाजार के दोनों तरफ बैंक, दुकान व घर के स्वामियों को राहत मिलेगी। वहीं अक्सर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की सारी कार्रवाई भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एसएलओ) बहराइच की ओर से की गई है। इस बाईपास के निर्माण से गिलौला से सटे आसपास के तिलकपुर, भिटौरा, चंद्रावा, गिलौला, एकघरवा, मोहम्मदपुर, रानीपुर काजी, कोट मुबारकपुर, हरनामार, शिवबालकपुरवा, रेड़गवा में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के किलोमीटर 281.930 से 284.900 किलोमीटर तक भूमि लिया गया है। मंगलवार को जेसीबी लेकर पहुंचे अभियंता जयसिंह ने बताया कि यह बाईपास टू लेन होगा। जिसे नहर पटरी से दस मीटर दूर बनाया जाएगा। जिसकी चौड़ाई दस मीटर व मार्ग की पटरियां दो-दो मीटर की होंगी। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बाईपास का निर्माण एक वर्ष में पूरा किया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता विक्की सिंह सुपरवाइजर के साथ भूमि की पैमाइश करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed