फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bus stops are occupied by illegal transporters

Shravasti News: बस स्टॉप पर डग्गामार का कब्जा

Tue, 27 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 27 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bus stops are occupied by illegal transporters
 गिलौला में रोडवेज बस स्टॉप पर बने होटल
श्रावस्ती। गिलौला बाजार में यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया रोडवेज बस स्टॉप बदहाल है। यहां रोडवेज बसें नहीं रुक रहीं, बल्कि परिसर में डग्गामार वाहनों का अड्डा बन गया है। बहराइच, इकौना, बलरामपुर और गोंडा के लिए ऑटो, ई रिक्शा व बोलेरो संचालित हो रहे हैं। परिसर में अवैध कब्जा कर होटल भी चलाया जा रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गिलौला विकासखंड क्षेत्र के लाखों लोग बहराइच और बलरामपुर के बीच चलने वाली रोडवेज बसों से विभिन्न जिलों और प्रदेशों की यात्रा करते हैं। करीब दो वर्ष पहले शासन ने यात्रियों को धूप, बारिश और सर्दी से बचाने के लिए बस स्टॉप बनवाया था। मंशा थी कि यात्री परिसर में बसों का इंतजार कर सुरक्षित यात्रा कर सकें, लेकिन विभागीय उदासीनता से इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बस स्टॉप परिसर में अनधिकृत टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। यहां से विभिन्न मार्गों के लिए ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सियां चल रही हैं। स्टैंड का संचालन कौन कर रहा है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। कुछ स्थानीय लोग परिसर में वाहन खड़े कर इसे पार्किंग स्थल के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कब्जे में चल रहा होटल
बस स्टॉप परिसर की जमीन पर फूस का छप्पर डालकर होटल संचालित किया जा रहा है। यहां चाय, पकौड़ी, छोला-चावल, जलेबी और छोला-भटूरे बेचे जा रहे हैं। गिलौला बाजार में बौद्ध परिपथ पर स्थित इस बस स्टॉप के सामने से प्रतिदिन जिले के अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन अवैध कब्जा हटाने की दिशा में कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


अधिकृत टैक्सी स्टैंड होने संबंधी जानकारी नहीं है। प्रकरण की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
भरत पासवान, सीओ इकौना

कुछ संरक्षण प्राप्त लोगाें द्वारा कब्जा किया गया है। कब्जा हटवाने के लिए डीएम से दो बार पत्राचार किया गया है। अगर रोडवेज बस स्टॉप से कब्जा हटवा दिया जाए, तो वहां दो बसों का हाल्ट शुरू करवा दें, ताकि यात्रियों को सहूलियत मिले।
ज्ञानचंद, एआरएम बहराइच

 गिलौला में रोडवेज बस स्टॉप पर बने होटल

 गिलौला में रोडवेज बस स्टॉप पर बने होटल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed