{"_id":"694ae28f36de03a5d8024164","slug":"bullet-hit-in-the-leg-carrying-a-reward-of-rs-25-thousand-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116741-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 25 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 25 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली
Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे गए चोरी के आरोपी।- स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर सोमवार रात गिलौला पुलिस व 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी वांछित आरोपी बहराइच जिले के निवासी हैं। एसपी ने पुलिस कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।
बौद्ध परिपथ पर फायर ब्रिगेड स्टेशन के निकट पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बहराइच जिले के थाना बौंडी अंतर्गत ग्राम कंदौसा निवासी मैसर अंसारी के पैर में गोली लग गई। इसके साथ ही बहराइच के ही रुपैडिहा क्षेत्र के ग्राम बाबागंज सुजौली निवासी मैनुद्दीन उर्फ खुरचाली व रानीपुर क्षेत्र के ग्राम रमवापुर चौराहा निवासी अनवर अली को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध जिले के भिनगा, इकौना, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती व गिलौला थाने में प्राथमिकी दर्ज हैं। ये सभी आरोपी छह मामलों में वांछित चल रहे थे। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मैसर अंसारी के विरुद्ध कुल 15 रिपोर्ट दर्ज हैं, जबकि मुईनुद्दीन पर कुल चार व अनवर अली पर कुल 11 रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ने बताया कि मैसर अंसारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।
चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी राहुल भाटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग थानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के पास से गहने, 3500 रुपये नकद, चोरी करने के उपकरण, एक पेंचकस, एक प्लास, एक सब्बल, एक मोटर साइकिल व एक तमंचा व एक मिस कारतूस बरामद बरामद हुआ है।
ऐसे देते थे घटना को अंजाम
पूछताछ के दौरान आरोपियों के बताया कि वे पहले बाइक पर गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे। इसके बाद जो घर गांव के बाहर होता, उसी को निशाना बनाते थे। रात में ईंट-पत्थर फेंककर घर के सदस्यों का पता लगाते थे। इसके बाद सेंधमारी या अन्य तरीकों से घर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देते थे।