फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bulldozers ran on five madrasas and one Idgah

Shravasti News: पांच मदरसों व एक ईदगाह पर चला बुलडोजर

Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on five madrasas and one Idgah
इकौना/तुलसीपुर/गिलौला/श्रावस्ती। सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसों व ईदगाहों पर प्रशासन की भृकुटी तन चुकी है। रविवार को प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाकर जहां पांच मदरसों को ढहाया गया। वहीं एक ईदगाह पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील क्षेत्र के कुंडा में संचालित मदरसा इस्लामिया अरबिया तालमुल कुरान बंजर भूमि गाटा संख्या 413 पर अवैध रूप से बना था। रविवार को मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय राय ने जेसीबी से मदरसे को पूरी तरह से ढहा दिया। इसके बाद क्षेत्र के खलीफतपुर में पहुंचे एसडीएम ने पुलिस बल के साथ खलिहान की भूमि पर बने मदरसा रिजविया गौसिया गौसुल उलूम को जेसीबी से पूरी तरह ढहा दिया। इस दौरान यहां तहसीलदार विपुल सिंह, बीईओ सतीश कुमार व पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्र के ही इमलिया करनपुर के इमलिया में स्थित मदरसा तारूल उलूम गरीब नवाज रजाहे मुस्तफा पहुंची टीम को देखकर मदरसा संचालक ने स्वयं अपने हाथों से सरकारी भूमि पर बनी बाउंड्रीवॉल का ढहा दिया। वहीं भिनगा के बन्ठिहवा स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसे आजम की बंजर भूमि पर बनी बाउंड्रीवॉल, टिनशेड आदि को जेसीबी से ढहाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीएम इकौना ओम प्रकाश ने सीओ इकौना सतीश कुमार शर्मा गिलौला के साथ अलीनगर गांव में खलिहान की भूमि गाटा संख्या तीन पर बगैर मान्यता संचालित मदरसे इस्लामिया को जेसीबी से जमींदोज करा दिया। वहीं क्षेत्र के मदरसा गौसिया दारुल उलूम कतकही देवरनिया, टंड़वा मदरसा जामिया आयशातुस सिद्दीकी निसवान कॉलेज गाजी नगर तथा मदरसा गौसिया गुलशन ए मसूदिया बदलपुरवा को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान यहां नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल, थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा मौजूद रहे। वहीं दल-बल के साथ इकौना के ही खावा पोखर पहुंचे एसडीएम ने खलिहान की भूमि पर बने ईदगाह को जेसीबी लगाकर ढहा दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस, राजस्व निरीक्षक राम नरेश सरोज, लेखपाल संजय शुक्ला व ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


पांच और मदरसे हुए सील
जिला प्रशासन की ओर से लगातार अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के क्रम में रविवार को हल्का लेखपाल व कानूनगो ने जमुनहा के कानी बोझी स्थित मदरसा मसूदिया दारुल उलूम यतीम खाना बशीरगंज चौराहा को सील किया। वहीं एसडीएम इकौना ने क्षेत्र के साईं पुरवा, खावापोखर, लखना व कोलभार मजगांवा स्थित मदरसों को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed