फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddha taught us to avoid ostentation: Dev Anand

बुद्ध ने दी आडंबरों से बचने की शिक्षा : देवानंद

Mon, 16 Feb 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 16 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Buddha taught us to avoid ostentation: Dev Anand
बो​धि वृक्ष की पूजा करते कंबोडिया के अनुयायी। - संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को कंबोडिया से आए अनुयायियों के 80 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं अत्यंत व्यावहारिक हैं और इनमें किसी भी प्रकार के रहस्यों या आडंबरों के लिए कोई स्थान नहीं है। बुद्ध का चिंतन प्राणियों के व्यापक दुखों के मूल कारणों की खोज से प्रारंभ होता है। उनका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को दुखों से मुक्ति का मार्ग दिखाना रहा है।
विज्ञापन


बौद्ध सभा के दौरान अनुयायियों ने बुद्धम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि का उद्घोष किया। इसके बाद अनुयायियों ने शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, सभा मंडप, सूर्य कुंड, कुटी कच्ची कुटी-पक्की कुटी आदि स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed