फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Brahmin society demonstrated by burning the effigy

ब्राह्मण समाज ने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

Thu, 30 Dec 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Brahmin society demonstrated by burning the effigy
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चोराहे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन ? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिससे नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने लालपुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम का पुतला दहन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। इससे नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर राष्ट्रीय समाज सेवा दल हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नारायन पांडे के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने आदिकाल से ही समाज को देने का ही काम किया। चाहे बात शिक्षा की रही हो या संस्कार की। पूर्व मुख्यमंत्री की समाज पर की गई टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता को उजागर करती है। जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मी निवास तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, उदय प्रताप तिवारी, मालिक राम पांडे, रोहित पांडे, आशीष पांडे, रक्षाराम पांडे, छोटकऊ पांडे सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed