फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Boy drowned while taking bath in Rapti river, search continues

Shravasti News: राप्ती नदी में नहाने गया बालक डूबा, तलाश जारी

Tue, 16 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 16 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Boy drowned while taking bath in Rapti river, search continues
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। साथियों के साथ मंगलवार को राप्ती नदी में नहाने गया सोनवा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी बालक अचानक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया। जब तक साथ में मौजूद बच्चे उसे बचाने का प्रयास करते वह पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नदी में किशोर की तलाश करा रही है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम विशंभरपुर निवासी प्रियांशु (10) पुत्र तिलकराम मंगलवार को अपने दोस्तो के साथ गांव के पास स्थित राप्ती नदी में नहाने गया था। जहां नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण व गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ में मौजूद बच्चों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने के कारण बच्चे उसे नहीं बचा सके।
विज्ञापन

बच्चों ने गांव आकर इसकी जानकारी तिलकराम के परिवारीजनों सहित अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते नदी के तट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसकी नदी में तलाश की लेकिन पता न चला। थक हारकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी। सूचना के बाद सोनवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे सीओ जमुनहा सतीश चंद्र शर्मा ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से बालक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वहीं, घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed