फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   body of young man was found hanging in Shravasti he was alone at home police is investigating

UP News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, घर पर अकेला था; पुलिस कर रही जांच

Sun, 30 Mar 2025 02:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 02:19 PM IST
सार

श्रावस्ती में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह वह घर पर अकेला था। जानकारी मिली तो घरवाले बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of young man was found hanging in Shravasti he was alone at home police is investigating
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो रोना बिलखना शुरू हो गया। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना भिनगा कोतवाली क्षेत्र के कानूनगोपुरा मोहल्ले की है। यहां के निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ बब्बन ने बताया कि  की पत्नी की मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। घर पर उसका बेटा आकाश (19) व दो बेटियां रहती हैं। दूसरा बेटा प्रकाश उर्फ गौधुर ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। 

विज्ञापन

पिता काम पर गया था... मोहल्ले के बच्चों ने बताया

शिवकुमार ने बताया कि उसकी दोनों बेटियां अपनी बड़ी बहन के घर गई थीं। आकाश रविवार को घर पर अकेला था। वह घर से बाहर था। मोहल्ले के कुछ लड़कों ने आकर बताया कि घर पर आकाश का शव फंदे से लटक रहा है। भागकर पहुंचे तो देखा कि शव छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed