फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Blessings of prosperity sought by worshiping Maa Brahmacharini

मां ब्रहमचारिणी की पूजा कर मांगा समृद्धि का आशीर्वाद

Fri, 08 Oct 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Blessings of prosperity sought by worshiping Maa Brahmacharini
भिनगा के राजर्षि काली मंदिर में पूजन करती महिलाएं - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आदिशक्ति की आराधना के इस महापर्व में शुक्रवार को जगदंबा के दूसरे रूप में भिनगा के राजर्षि काली मंदिर सहित जिले के अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान देवी भक्तों ने मां की आराधना कर सुख समृद्धि व ज्ञान की कामना की।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ रूपों में से दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए भक्त किसी प्रकार की चूक नहीं होने देना चाहते हैं। भोर से ही देवी मंदिर शंख, घंटा, घड़ियाल की आवाज से गूंजायमान होने लगे थे। इस दौरान मंदिरों में बजने वाले घंटा घड़ियालों व शंख की ध्वनि से समूचा जिला गुंजायमान होता रहा। वहीं कई दुर्गा पूजा पंडाल में गुरुवार देर शाम मां आदि शक्ति की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण किया गया।
विज्ञापन

यही स्थिति इकौना नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों की भी रही। जहां देवी मूर्ति का अनावरण कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी आराधना व देवी जागरण का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है। इकौना में मां ज्वाला मंदिर, उपाध्याय तालाब, बेचूबाबा दुर्गा मंदिर, गौतमनगर, महावीरनगर, रानी तालाब, काली मंदिर पटेलनगर, दुर्गा मंदिर मुबारक नगर, कबीर नगर, तिलक नगर व चौक सहित जमुनहा, लक्ष्मननगर, सिरसिया, गिलौला में भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख एवं समृद्धि के साथ ही ज्ञान का वरदान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed