फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   blanket distribution

Shravasti News: एक हजार गरीबों को कंबल व 11 दिव्यांगों को मिले उपकरण

Sun, 07 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 07 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
blanket distribution
श्रावस्ती। इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से शनिवार को गिलौला के श्री प्रेम शुक्ला इंटर कॉलेज एकघरवा में एक हजार गरीबों को कंबल व 11 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान एमएलसी साकेत मिश्र ने कहा कि जरूरतमंद, असहाय एवं निशक्तजनों को ठंड से बचाव के लिए मदद करना पुनीत कार्य है। डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से जिले में लगातार कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोग उनसे कभी भी संपर्क कर सकते है। इसके अलावा जनता दर्शन में सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाता है।
विज्ञापन

कंबल वितरण के दौरान सोसायटी की प्रबंधन समिति के सदस्य पवनेश शुक्ला भी मौजूद थे। रेडक्रॉस के सचिव अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि संस्था ने अभी तक जिले के 2247 दिव्यांगों को 1.78 करोड़ के कृत्रिम अंग वितरित किए हैं। शिविर लगाकर 5247 बुजुर्गों को सहायक उपकरण देने के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed