फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP workers burnt the effigy of Akhilesh Yadav

Shravasti News: भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

Thu, 01 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 01 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Akhilesh Yadav
भिनगा में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस।
श्रावस्ती। भाजपा की जिला इकाई ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही रैली निकालकर अशोक तिराहे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेश आर्य के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भिनगा में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो को आधा काटकर उसमें अपनी फोटो लगाकर उसकी होर्डिंग लगवाई, जो निंदनीय है। एमएलसी साकेत मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब से अपनी तुलना करना बाबा साहब का अपमान है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि खुद को बाबा साहब के समकक्ष प्रस्तुत करना सीधे तौर पर दलितों के संघर्ष का अपमान है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिनगा के पटेल तिराहे से अशोक तिराहे तक पैदल मार्च कर नारेबाजी की। साथ ही अशोक तिराहे पर अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मौके पर संजय कैराती पटेल, शंकर दयाल पांडेय, दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, रणवीर सिंह, सरिता सिंह, अमित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी व बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।



व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

श्रावस्ती। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार की देर शाम को उद्योग व्यापार मंडल ने भिनगा में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने अस्पताल चौराहे से अशोक तिराहे तक आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। अशोक तिराहे पर दो मिनट का मौन रखकर मृत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, महामंत्री राजेश रस्तोगी, हरि मोहन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सत्य प्रकाश आर्य, घनश्याम रस्तोगी, अशोक यादव, शशि भूषण गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, मोहम्मद अख्तर, राजेंद्र गुप्ता व रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed