फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra reached Shravasti

श्रावस्ती पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा

Thu, 23 Dec 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra reached Shravasti
श्रावस्ती के भिनगा स्थित सरदार पटेल तिराहे पर यात्रा का स्वागत करते व रामलीला मैदान में कार्यकर? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भाजपा की जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार देर शाम तुलसीपुर होते हुए श्रावस्ती पहुंची। यात्रा की अगुवाई जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री कर रहे थे। यात्रा का जिले की सीमा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वहीं सिरसिया व भिनगा में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का प्रवाह करने के लिए भाजपा जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा बृहस्पतिवार सुबह बलरामपुर से तुलसीपुर होते हुए श्रावस्ती के सिरसिया से भिनगा पहुंची। यात्रा का स्वागत श्रावस्ती के बलरामपुर सीमा पर हथियाकुंडा नाला पर किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, रणबीर सिंह सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहां से यात्रा सिरसिया पहुंची। जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इसी के बाद देर शाम यात्रा भिनगा पहुंची। जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया गया। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा अब तक आम लोगों के लिए किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को दोहराया। साथ ही प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार लाने का आह्वान किया। यहां समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिरसिया में थारू जनजाति की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा पूरे उत्साह से जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। भिनगा में सरदार पटेल चौराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती व रामलीला मैदान में हरिहरपुररानी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या, पवन शुक्ला, लक्ष्मननगर बाजार में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया। इकौना में श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडे ने यात्रा का कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर संजू तिवारी, अनिल मिश्रा, पुरुषोत्तम गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed