फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP leader's hand was broken after colliding with a cow

गोवंश से टकराकर भाजपा नेता का हाथ टूटा

Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's hand was broken after colliding with a cow
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मण नगर निवासी संजू तिवारी मंगलवार देर शाम एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से इकौना जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी व पुत्र भी था। जैसे ही वह मोटर साइकिल लेकर गिलौला मार्ग स्थित चिचड़ी गांव के निकट पहुंचे। तभी मार्ग पर टहल रहे गोवंश से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें भाजपा नेता का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

हादसे में उनकी पत्नी व पुत्र बाल बाल बच गए। आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से उन्हें बहराइच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल जाना। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed