फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP gears up for Teachers' MLC elections.

Shravasti News: शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP gears up for Teachers' MLC elections.
 भाजपा कार्यालय में बैठक करते भाजपाई।
श्रावस्ती। भाजपा कार्यालय में रविवार को शिक्षक विधान परिषद सदस्य चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कार्ययोजना बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और विधायक रामफेरन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुभाष यदुवंश ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं। भाजपा शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को संघर्षशील बताया। अवधेश पांडेय ने कहा कि चुनाव में वादों और चेहरों के बजाय विचार, चरित्र, संघर्ष और समर्पण देखना चाहिए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल और उदय प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed