फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bikers robbed a couple riding a motorcycle

बाइकर्स ने मोटर साइकिल सवार दंपती को लूटा

Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bikers robbed a couple riding a motorcycle
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित ग्राम सोनरई मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास तीन मोटर साइकिल पर सवार पांच लोगों ने मोटर साइकिल सवार एक दंपति को रोक लिया। इसके बाद मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने दंपती को मारपीट कर उनके पास मौजूद बीस हजार रुपये छीन लिया। मारपीट की झड़प के बीच एक मोटर साइकिल की चाबी दंपती द्वारा फेंक दिए जाने के कारण मोटर साइकिल छोड़ सभी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पैसे की लूट को गलत बताया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम भूपगंज निवासी संदीप शर्मा पुत्र धर्मराज शर्मा इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरूपुर में मसाले का गोदाम बनाए हुए हैं। जिनके द्वारा ग्रामीण बाजारों की दुकानों पर थोक व्यापार किया जाता है। शनिवार को ग्रामीण बाजार से मसाला बेचकर वह वापस अपने गोदाम पर आया था। इसके बाद संदीप अपनी पत्नी शीला के साथ पेट्रोल पंप के सामने सोनरई मोड़ ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद संदीप वापस मोटर साइकिल से अपने गोदाम जा रहा था। रात करीब नौ बजे तीन मोटर साइकिल पर सवार पांच लोगों ने संदीप का पीछा किया। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर मोटर साइकिल सवारों ने दंपती को रोक लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मोटर साइकिल सवारों ने दपंत्ति के साथ मारपीट किया। साथ ही जेब से रुपये निकाल लिए। इस दौरान मारपीट में संदीप द्वारा एक मोटर साइकिल की चाबी निकालकर फेंक दिया गया। इसके बाद लोगों को आता देख मोटर साइकिल सवार एक मोटर साइकिल छोड़ कर मौके से भाग निकले। संदीप द्वारा घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ इकौना महेंद्र पाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने रात में ही पांचों अभियुक्तों को थाना विशेश्वरगंज के ग्राम असनाहवा से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट का मामला है। पैसों के छीने जाने का मामला गलत है। सभी आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई कर उपजिलाधिकारी इकौना के न्यायालय पर प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed