{"_id":"61686bf2cd3615543065278b","slug":"bike-hit-an-old-woman-lost-her-life-srawasti-news-lko600116732","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, गई जान
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा-बहराइच फोर लेन को पार कर रही महिला को गुरुवार सुबह भारी गांव विद्यालय के निकट तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार दंपती भी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भारी गांव निवासिनी शांती देवी (55) पत्नी रामचंदर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे किसी काम से सड़क पार जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय भारी गांव के निकट सड़क पार करते समय भिनगा से बहराइच जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें शांती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं घटना में बाइक सवार दंपती भी घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शांती देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।