फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bhinga 320 vidhan sabha 2022

प्रेक्षक ने स्ट्रांगरूम, ईवीएम व वीवीपैट का लिया जायजा

Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
bhinga 320 vidhan sabha 2022
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांगरूम का बुधवार को प्रेक्षक ने डीएम व एसपी के साथ पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं अविलंब करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांगरूम में रखे ईवीएम व वीवीपैट का निरीक्षण करने के साथ ही कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, पुलिस प्रेक्षक डॉ. राजेंद्र माने व डीएम नेहा प्रकाश तथा एसपी अरविंद कुमार मौर्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने स्ट्रांगरूम में जाकर वहां रखी ईवीएम तथा वीवीपैट का जायजा लिया। इसके बाद कंट्रोल रूम में जाकर वहां का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम में रखी ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि स्ट्रांगरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चौबीस घंटे निगरानी कराई जा रही है। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि यहां किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इसके बाद प्रेक्षकों ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में जाकर वहां चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed