फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bhinaga Laxmanpur road is dilapidated, resentment among people

भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग जर्जर, लोगों में नाराजगी

Sun, 20 Sep 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Bhinaga Laxmanpur road is dilapidated, resentment among people
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना भिनगा लक्ष्मनपुर मुख्य मार्ग बदहाल है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह सड़क गारंटी अवधि भी पूरा नहीं कर सकी थी। गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण मार्ग व उसकी पटरियां कई स्थानों पर धंस गई हैं। मार्ग पर बने गड्ढे व कीचड़ व जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसकी लगातार शिकायत के बाद भी मार्ग की दशा नहीं सुधरी। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

भिनगा मुख्यालय को बलरामपुर की मथुरा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार तक करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क का निर्माण कराया गया था। करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के दौरान क्षेत्र वासियों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसे संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के भुगतान पर रोक लगाते हुए गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

डीएम के स्थानांतरण के बाद मार्ग मरम्मत कराए बगैर कार्यदाई संस्था को पैसे का भुगतान कर दिया गया। इसके चलते यह मार्ग अपनी गारंटी अवधि में ही जगह जगह जर्जर हो गया। मार्ग पर पड़ने वाले केन नाला पुल के निकट जहां अप्रोच धंस गया वहीं रेहली बिशुनपुर के निकट पानी के तेज बहाव के कारण मार्ग पर गड्ढा बन गया। इतना ही नहीं भयापुरवा, संग्रामगंज, भुजंगा, बौरिहिवा सहित कई अन्य स्थानों पर मार्ग धंस जाने के कारण उस पर कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई स्थानों पर मार्ग की पटरियां क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसकी कई बार क्षेत्र वासियों ने शिकायत भी की। वहीं क्षेत्र के गोपालपुरवा निवासी अमित कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री के पोर्टल व आईजीआरएस सहित उच्चाधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत की। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed