फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bhakiyu Tikait Group did Panchayat

Shravasti News: भाकियू टिकैत ग्रुप ने की पंचायत

Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait Group did Panchayat
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व तहसील अध्यक्ष सोमई प्रसाद ने किया। बैठक में 14 मार्च व 14 फरवरी को एसडीएम इकौना को दिए गए ज्ञापन पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम इकौना को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें विद्युत निगम की ओर से कथित रूप से गलत मीटर रीडिंग के आधार पर बिल बनाकर उपभोक्ताओं के शोषण करने, विद्युत दुर्घटना के पात्र दावों का तत्काल भुगतान करने सहित एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के न्यायालयों का नियमित रूप से संचालन कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


बस अड्डे से हटाया जाए अवैध टैक्सी स्टैंड

इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना परिसर में बृहस्पतिवार को इकौना व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान एवं आवास पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान व्यापारी आलमगीर ने बस अड्डे से अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने, जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कसौधन ने बेचूबाबा चौराहा से मजदूरों को हटाने की मांग किया। जिस पर थाना प्रभारी ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मधु गोयल, एहसान चौधरी, अनिल नैयर, सलमान मंसूरी, संदीप कसौधन, शिवम गुप्ता, प्रदीप कुमार जायसवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed