{"_id":"5e9dcbf68ebc3ed53d7753a8","slug":"beware-five-days-of-heavy-rain-warning-including-21-srawasti-news-lko5184282156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : 21 सहित पांच दिन भारी बरसात की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : 21 सहित पांच दिन भारी बरसात की चेतावनी
विज्ञापन
श्रावस्ती। गेहूं किसान सावधान हो जाएं। 21 अप्रैल सहित इस माह में पांच दिन भारी बरसात की चेतावनी मौसम विभाग दे रहा है। इस चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गेहूं किसानों को समय से फसल काटने की सलाह दी गई है, ताकि उनका नुकसान न हो।
अप्रैल किसानों के लिए इस बार कुछ ज्यादा भारी हो रहा है। लॉकडाउन के चलते जहां किसान कुछ दिन पूर्व तक खेत नहीं जा पाते थे। वहीं उन्हें इससे तो राहत मिल गई थी। लेकिन अब मौसम उनका साथ नहीं दे रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें 21 अप्रैल, 23, 24, 27 व 28 अप्रैल को भारी बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों में 0.3 से 1.8 एमएम बरसात हो सकती है।
इस संभावना व चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने भी रविवार देर शाम किसानों के नाम एक संदेश जारी किया है, जिसमें किसानों से अपील की गई है कि जिले की मुख्य फसल गेहूं है। इस समय इसकी कटाई की जा रही है। लेकिन मौसम विभाग ने इस माह के पांच दिनों में भारी बरसात की चेतावनी दी है। ऐसे में किसान अपनी गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई कर उसका भंडारण कर लें। अन्यथा की स्थिति में फसल खराब होने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले भी किसानों का हो चुका नुकसान
जिले में फसल तैयार होने के बाद भी दो बरसात हो चुकी है। इन दिनों हुई बरसात के कारण फसल जमीन में गिर गई थी। इससे उत्पादकता प्रभावित हुआ था। अभी कटाई मड़ाई का कार्य जिले में लगभग पचपन फीसदी अवशेष है। ऐसे में कृषि विभाग की चेतावनी किसानों के लिए चिंता की लकीर है।
विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष रबी की मुख्य फसल गेहूं की उत्पादकता ठीक थी। लेकिन अंतिम बरसात आंशिक नुकसान किसानों को हुआ था। फिर भी अनुमान है कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष गेहूं उत्पादकता में वृद्धि दर्ज होगी। लेकिन किसान इन पांच तिथियों का ध्यान रखें और जल्द से जल्द अपनी उपज घर ले आएं।
- आरपी राना, उप कृषि निदेशक