{"_id":"60f4647f8ebc3e6d613e90c5","slug":"better-arrangements-should-be-made-for-cleaning-electricity-water-on-bakrid-srawasti-news-lko5875445134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर सफाई, बिजली, पानी के किए जाएं बेहतर प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर सफाई, बिजली, पानी के किए जाएं बेहतर प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में पूरे कराने के लिए शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्र्द के लिए श्रावस्ती की अपनी अलग पहचान है। जिलेवासियों से अपील है कि बकरीद के त्योहार में भाईचारे की मिसाल कायम रखें।
जिला प्रशासन की ओर से सफाई, विद्युत एवं पानी आदि के बंदोबस्त कराए जाएंगे। अमन चैन बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाएं आहत हों। त्योहार के दौरान कोविड-19 के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करे। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा, न ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी की जायेगी, सामूहिक कुर्बानी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के जुलूस निकालते या सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा पान करते पाया गया तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने कहा कि त्योहार पर गुड पुलिसिंग की व्यवस्था रहेगी। मौके पर एएसपी बीसी दुबे, उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, सीओ इकौना एमपी शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा अवधेश कुमार भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना प्रेमनाथ, निरीक्षक एलआईयू राकेश कुमार चन्द्र सहित कई मौजूद रहे।