फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Benefits of being local in electoral management

चुनावी प्रबंधन में स्थानीय होने का मिल रहा फायदा

Sun, 27 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Benefits of being local in electoral management
श्रावस्ती। विधान परिषद चुनाव में भाजपा व सपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। बाहरी होने के कारण सपा प्रत्याशी जहां वोटरों को खोज ही नहीं पा रहे हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार को स्थानीय होने की वजह से चुनावी प्रबंधन में फायदा मिल रहा है। श्रावस्ती में 56 फीसदी सपा समर्थित वोटर हैं। इसके बावजूद सपा के खेमे में सन्नाटा है। हालांकि नतीजे बताएंगे कि कौन किस पर भारी रहा। नौ अप्रैल को मतदान के बाद 12 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव में भाजपा की ओर से डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी मैदान में हैं। उनकी ससुराल श्रावस्ती में ही है। जबकि वह बहराइच में रहती हैं। डॉ. प्रज्ञा व उनके पति चिकित्सक हैं। वहीं सपा उम्मीदवार अमर यादव मूल रूप से गोंडा जिले के रहने वाले हैं। वह श्रावस्ती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे लेकिन मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

अब वह बहराइच-श्रावस्ती विधान परिषद सीट पर अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं। सपा से टिकट मिलने के बाद भी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपना नामांकन करा दिया था। लेकिन नाम वापसी के दिन पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। अब सपा के टिकट पर अमर यादव अकेले मैदान में हैं। उनका मुकाबला डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी से है। स्थानीय होने की वजह से चुनावी प्रबंधन में डॉ. प्रज्ञा को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा इतने मतों का मतदान
बहराइच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बहराइच व श्रावस्ती के लिए 20 स्थानों पर मतदान होना है। इस बार दोनों जिलों को मिलाकर 3759 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए श्रावस्ती में पांच मतदेय स्थल बनाएं गए हैं। यहां 983 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि बहराइच में 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां 2776 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed