फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Be ready for the integrity and unity of the nation

राष्ट्र की अखंडता और एकता के लिए रहें तत्पर

Mon, 02 Nov 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Be ready for the integrity and unity of the nation
श्रावस्ती। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय में सरदार पटेल प्रगति सेवा समिति ने समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

समारोह में रामेश्वर पवन ने कहा कि सरदार पटेल ऐसे हस्ताक्षर हैं जिन्होंने अपने त्याग का लोहा संपूर्ण संसार में मनवा दिया। हमें उनके पदचिह्नों का अनुसरण करना होगा। राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा। सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल वह शिल्पी थे, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
विज्ञापन

आज की पीढ़ी मनमुटाव से दूर होकर देश सेवा में लगे और सरदार पटेल के सपने को साकार करे। ओंकारनाथ पटेल ने कहा कि सरदार पटेल के त्याग और बलिदान की देन है कि आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत कहने के लायक हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलने की शपथ लेनी होगी। ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल एक ऐसे शिल्पी हैं जिन्होंने एक नये भारत को अपने प्रयासों से गढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस प्रकार से उन्होंने विभिन्न रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोया है उसे सदैव याद किया जायेगा। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने लोकगीत, कजरी गीत, भरत नाट्यम आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा, रामधीरज चौधरी, दीपांजलि श्रीवास्तव, खुशबू पांडे, रीता द्विवेदी, सारिका शुक्ला, खुशबू वर्मा, शैनलता द्विवेदी, नीलम, सरिता चौधरी, रामतेज पटेल, प्रहलाद कुमार, प्रेमनाथ वर्मा, छोटेलाल, गिरधारी लाल, ओम प्रकाश वर्मा, कुलदीप, कृपाराम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डॉ. एसएन वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed