फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Barrier fitted at 28 places including Indo Nepal border

इंडो नेपाल बार्डर समेत 28 स्थानों पर लगे बैरियर

Thu, 07 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Barrier fitted at 28 places including Indo Nepal border
श्रावस्ती। अयोध्या मुद्दे पर आने वाले फैसले को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत नेपाल सीमा सहित जिले के चारों ओर गुरुवार को 28 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ ही जिले को आठ जोन में बांट कर सभी जगह पर निगाह रखने की व्यवस्था की गई है। यही नहीं इस दौरान यदि कोई शांति व्यवस्था भंग करता है तो उसको पुलिस अभिरक्षा ले लिया जाएगा। ऐसे लोगों को एक जगह बंद करने के लिए स्कूलों को अस्थाई जेल में बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन

अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जल्द ही अपना निर्णय सुना सकता है। निर्णय के बाद कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए क्षेत्र व लोगों पर निगाह रखने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। इसी के तहत भारत नेपाल सीमा से सटे गैर पारंपरिक व पारंपरिक 16 रास्तों पर निगरानी के लिए बैरियर लगाया गया है।
विज्ञापन

यहां पर हर आने जाने वाले पर विशेष निगाह होगी। इसके साथ ही नेपाल की दूरभाष सेवा से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि वह अपने टावर से मोबाइल नेटवर्क को घटा ले। पूरी सीमा पर पुलिस पिकेट चौबीसों घंटे सतर्क रहेगी। इसके साथ ही बहराइच, बलरामपुर व गोंडा की ओर जाने वाले मार्गों पर 12 जगह बैरियर लगाया गया है। जहां पुलिस मोबाइल टीम तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरे जिले को आठ सेक्टर में बाटा गया है। सभी सेक्टर की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है। वहीं जिलास्तरीय अधिकारी भी प्रतिदिन इन सेक्टर में होने वाली गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि इन जगहों पर नाकाबंदी के साथ ही ग्राम प्रधान, पुलिस मित्र, सामाजिक वालेंटियर की भी बैठक कार्यालय में हुई है।

उन्हें गांव के प्रत्येक व्यक्ति की समीक्षा कर चिह्नित उपद्रवियों की सूचना तत्काल देने को कहा गया है। इसके साथ ही अपराधियों पर भी निगाह रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में तैनात ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया है। हम प्रत्येक धर्म के प्रमुख लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं, ताकि उनसे सूचनाएं मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed