फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bank open after five days

पांचवें दिन खुले बैंक के ताले, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bank open after five days
श्रावस्ती। दीपोत्सव पर शनिवार से बंद हुए बैंकों का पांचवें दिन ताला खुला। अवकाश के दिनों में एटीएम के भी दगा देने से पैसों के लिए परेशान लोगों की भारी भीड़ बुधवार को बैंकों की शाखाओं में उमड़ी। जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने चेकिंग कर ग्राहकों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
विज्ञापन

जिले में शनिवार से बंद हुए सभी वित्तीय संस्थान व बैंक शाखाओं के ताले बुधवार को पांचवें दिन खुले। वहीं धनतेरस से दो दिन पहले हुई हड़ताल के कारण भी बैंक बंद होने से लोगों को पैसे के लेनदेन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बैंकों में तालाबंदी के कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए एटीएम ही एक मात्र सहारा थे।
विज्ञापन

वहीं एटीएम भी शनिवार से खाली हो गए थे। कुछ एटीएम में पैसा न होने के कारण जहां ताला लटक रहा था, वहीं में जेनरेटर चलाने वाले कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने से वहां भी शटर बंद दिखा। ऐसे में लोग पैसों के लिए इधर उधर भटक रहे थे। बैंक बंद होने के कारण जनसेवा केंद्र व बैंक मित्र भी पैसा देने से हाथ खड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थक हार कर लोग बुधवार को बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे से ही ग्राहक पैसे का लेनदेने करने के लिए बैंक शाखा पहुंचने लगे थे। इससे बैंकों में पूरे दिन ग्राहकों की भारी भीड़ दिखी। बुधवार को जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का लेन देन हुआ।
पुलिस ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
बैंक में ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव, सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद व इकौना तारकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में सभी थाना व चौकी सहित हल्का प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाली बैंक शाखाओं की जांच का निर्देश दिया था।

बैंक शाखा पहुंचे पुलिस अधिकारियों व प्रभारियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की। इसके साथ ही बैंक में उपस्थित लोगों को सुरक्षा की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed