फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ban on private buses, passengers upset

निजी बसों पर रोक, यात्री परेशान

Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ban on private buses, passengers upset
श्रावस्ती। पंजीकृत बस स्टैंड के बिना निजी बसों के संचालन पर डीएम ने रोक लगा दी है। इसके बाद से जिले में निजी बस सेवा ठप्प हो गई। वहीं बिना स्टैंड के संचालित टैंपो व अन्य छोटे वाहन पर प्रशासन मेहरबान दिख रहा है। जिनके द्वारा मुख्य मार्ग से ही यात्रियों को बैठाकर उनसे अधिक किराया वसूल कर गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में भिनगा से बहराइच, सिरसिया, तालबघौड़ा, लक्ष्मनपुर, जोखवा बाजार, परसा डेहरिया, जमुनहा से कानीबोझी, बहराइच, बदला, बरदेहरा, मल्हीपुर, बाबागंज मार्ग पर निजी बसों का संचालन होता है। वहीं दरगाह मेला शुरू होने के कारण बहराइच भिनगा मार्ग पर चलने वाली प्राईवेट बसें यात्रियों को दिकौली होकर बहराइच ला ले जा रही थी। इस बीच मुख्यमंत्री योगी द्वारा बगैर पंजीकरण के संचालित बस व टैक्सी स्टैंड को हटाने, मार्ग के किनारे से बस व टैक्सी का संचालन न करने का सख्त निर्देश दिया गया। निर्देश के बाद डीएम ने प्राईवेट बस आपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें बस स्टैंड के पंजीकरण के बिना निजी बसों का संचालन न करने, बस स्टैंड का पंजीकरण कराने, वहां शौचालय व स्नानागार का निर्माण कराने, यात्री शेड का निर्माण करने तथा यात्रियों के बैठने की व्यवस्था करने के बाद ही बसें संचालित करने का सख्त निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस निर्देश के बाद प्राईवेट बस संचालकों ने अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया है। ऐसे में परिवहन निगम की बसें न बढ़ाए जाने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंतव्य तक आने जाने के लिए न सिर्फ उन्हें धूप में घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है। बल्कि आने जाने के लिए अधिक किराया भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर प्रशासन मेहरबान, मुसाफिर परेशान
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर मार्ग किनारे से बसों के साथ ही टैक्सी व टैंपो आदि का संचालन भी रोक दिया गया था। लेकिन यह रोक सिर्फ कागजी रही। आज भी मार्ग से ही भिनगा सिरसिया, तालबघौड़ा, बहराइच, लक्ष्मनपुर बाजार, इकौना, लक्ष्मननगर इकौना, भिनगा परसा आदि मार्गों पर डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। सब कुछ देख कर भी प्रशासन की ओर से कार्रवाई न किए जाने के कारण जहां मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ डग्गामार वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर अधिक किराया वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed