फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

20 साल से लापता युवक राजस्थान में मिला

Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। इकौना नगर का एक युवक मनोरोगी था। परिवारीजन बीस वर्ष पूर्व इलाज के लिए गोरखपुर ले गए थे। लौटते समय युवक ट्रेन से उतर कर लापता हो गया था। अचानक बीस वर्ष बाद युवक राजस्थान पुलिस को मिल गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उस व्यक्ति को अपने साथ घर ले आए।
विज्ञापन

इकौना के मोहल्ला चौक बाजार निवासी शिव कुमार गुप्ता मनोरोगी था। 2002 में उसकी पत्नी कंचना अन्य रिश्तेदार के साथ गोरखपुर दवा कराने के लिए गई थी। वापस लौटते समय ट्रेन से किसी रेलवे स्टेशन पर शिवकुमार उतर गया। उसकी तलाश की गई पर वह नहीं मिला। कंचना की चार वर्ष पूर्व मौत हो गई। परिवारीजनों को विश्वास हो गया था कि शिव कुमार की भी मौत हो चुकी है। एक सप्ताह पूर्व इकौना पुलिस को उदयपुर राजस्थान की पुलिस ने संपर्क करके सूचना दी कि अपना घर आश्रम उदयपुर (राजस्थान) में एक वृद्ध काफी दिनों से रह रहा है।
विज्ञापन

वह अपना नाम शिवकुमार गुप्ता निवासी इकौना के मोहल्ला चौक बाजार बता रहा है। उसने अपने पुत्र का नाम राजकिशोर व छोटू बताया है। इस सूचना के बाद इकौना पुलिस उसके परिवारीजनों को लेकर राजस्थान के उदयपुर आश्रम पहुंची। इसके बाद इकौना पुलिस वृद्ध को साथ लेकर घर आ गई। वृद्ध के पुत्र नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि जब उसके पिता लापता हुए थे तो उसकी उम्र महज आठ वर्ष थी। जबकि उसका भाई राज किशोर गुप्ता पांच वर्ष व सबसे छोटा भाई छोटू लगभग दो वर्ष का ही था। प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को सूचना देकर सोमवार को वापस इकौना लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed