{"_id":"6241f2c05d83f960c476c0b6","slug":"bahraich-srawasti-news-lko623561725","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे एक सहायक शिक्षक को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक हरिहरपुरानी के प्राथमिक विद्यालय नेवादा प्रथम में सतेंद्र सिंह के नाम से काम कर रहा है। उसकी नियुक्ति 2010 में हुई थी। वह बस्ती जिले का रहने वाला है। नौकरी के पते में बुलंदशहर लिखा हुआ है। हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय नेवादा प्रथम में सतेंद्र सिंह वर्ष 2010 में बतौर शिक्षक तैनात किए गए थे। यहां 2020 तक कार्यरत रहे। इसी बीच शिकायत पर पूरे प्रदेश में फर्जी कागजात के आधार पर शिक्षक बनने वालों का भंडाफोड़ हुआ।
इसी के बाद जिले में भी फर्जी शिक्षकों को खोजा जाने लगा। एसटीएफ को सूचना मिली कि राजकुमार वर्मा पुत्र भदेश्वर वर्मा निवासी बरगदवा थाना सोनहा जनपद बस्ती हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय नेवादा प्रथम में सतेंद्र सिंह के नाम से नौकरी कर रहा है। उसे पकड़ने के लिए जब तक एसटीएफ कुछ करती वह फरार हो गया । इस पर उपखंड अधिकारी हरिहरपुररानी ने भिनगा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मामले में भिनगा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी फर्जी शिक्षक भिनगा तिराहे के आगे सब्जी मंडी के पास घूम रहा है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।