फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

अनियंत्रित स्कार्पियो खड्ड में गिरी, दो छात्र घायल

Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा बाजार से बच्चों को लेकर वीरगंज परीक्षा दिलाने जा रही स्कॉर्पियों अनियंत्रित हो फत्तेपुर बनगई स्थित कर्बला के पास खड्ड में जा गिरी। इसमें परीक्षा देने जा रहे दो छात्र घायल हो गए जिन्हें बहराइच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थानाक्षेत्र के वीरगंज पटना स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। उर्दू की परीक्षा देने के लिए जमुनहा बाजार निवासी सोनू इदरीशी (22) पुत्र सहजाद इदरीशी स्कॉर्पियों से जा रहा था। इस दौरान उसके साथ जमुनहा बाजार का उजैफा अहमद (19) पुत्र बबलू व टेपरी बरगदहा निवासी इरशाद (20) पुत्र बरकत अली भी था।
विज्ञापन

जैसे ही सोनू कार लेकर जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित थानाक्षेत्र के ही फत्तेपुर बनगई के कर्बला पहुंचा तभी मार्ग पर मवेशी आ जाने के कारण सोनू वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ऐसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग के दाहिने तरफ स्थित करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में सोनू के सिर पर गंभीर चोर्टें आइं। इरशाद का एक हाथ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed