{"_id":"623f513294ba8021b972fda2","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6232689198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयी तकनीक अपनाने से ही सुधरेगी किसानों की माली हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयी तकनीक अपनाने से ही सुधरेगी किसानों की माली हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती व नवीन कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिए जमुनहा ब्लाक परिसर में जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद कृषि अधिकारी व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती की नवीन तकनीक के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। बताया गया कि नयी तकनीक अपनाने से ही किसानों की माली हालत में सुधार आ सकेगा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गौरव पुरोहित ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुना बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस कार्य में धनाभाव कोई बाधा न बने इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि से मदद पहुंचायी जा रही है। किसान इसका प्रयोग समय से उन्नति बीज व उर्वरक खरीद कर खेती किसानी को बेहतर बना सकते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने सुधाव दिया कि अपनी माली हालत में सुधार लाने को किसान खेती किसानी के नए तौर तरीके अपनाने के साथ ही पशु पालन का कार्य भी अवश्य करें। इससे उन्हें जैविक उर्वरक व गोबर की खाद मुफ्त प्राप्त हो सकेगी। इसका प्रयोग पैदावार को बढ़ाने में सार्थक होगा। कृषि विभाग के ज्ञान सिंह ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट सहित उन्नति प्रजाति के कृषि बीज व जैविक खाद बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।