फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

गांवों में गंदगी का अंबार, संक्रामक रोगों का खतरा

Sat, 26 Mar 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। तराई में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। गांवों में तैनात सफाईकर्मी ग्राम प्रधानों व सचिवों की मिलीभगत से काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, गांवों में दम तोड़ रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान के कारण अब ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का खतरा भी सताने लगा है। ऐसा ही कुछ सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम संग्रामगंज में देखने को मिला। यहां नाली की सफाई न होने से हल्की बरसात में ही ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

नालियां चोक होने के कारण बरसात का पानी गांव से बाहर नहीं निकल पाता है। वहीं, लोगों के घरों का पानी भी गांव की गलियों में ही फैलता रहता है। ऐसे में वहां कीचड़ व जलभराव के कारण जहां नालियों का पानी काला पड़ गया है वहीं दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी है। प्रशासन की ओर से लोगों को स्वच्छता अपनाने तथा घरों के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए गांव में स्वच्छता अभियान चलाने व समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed