फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

सीएम ने ली शपथ, गूंज उठा जय श्रीराम

Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। सूबे के मुखिया के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का जिले में सजीव प्रसारण हुआ। एक तरफ जहां लोग अपने घरों में टीवी पर इसका सीधा प्रसारण देख रहे थे वहीं कलेक्ट्रेट गेट सहित तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर सूचना विभाग की ओर से एलईडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री की शपथ के साथ ही लोग जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में रहने के साथ ही एतिहासिक जीत दर्ज कराते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। 37 वर्ष बाद यह पहला मौका था जब कोई मुख्यमंत्री लगातार दोबारा सत्ता में वापस आकर शपथ ग्रहण कर रहा था। साथ ही इसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में भाजपा संगठन व सरकार में जन विश्वास बनाए रखने व शपथ ग्रहण को एतिहासिक बनाने के लिए सभी जिलों में इसका लाइव प्रसारण कराने का निर्णय लिया गया। इसकी जिम्मेदारी संगठन सहित प्रशासन को सौंपी गई थी। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सूबे के मुखिया के शपथ ग्रहण समारोह का एलईडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट, नगर पालिका व नगर पंचायत, ब्लॉक मुख्यालयों सहित तहसील मुख्यालयों पर इसका सजीव प्रसारण कराया गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेना शुरू की उनके समर्थकों ने जय श्रीराम, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद व मोदी के उपयोगी योगी आदि का उद्घोष शुरू कर दिया। वहीं, अपने-अपने घरों में टेलीविजन पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर निगाह जमाए लोग भी जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। वहीं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित कार्यक्रम में शामिल होने गए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की झलक देखने के लिए लोग उत्साहित रहे। हर कोई अपने नेता को देखना चाह रहा था। इसके लिए लोग टीवी व एलईडी स्क्रीन पर निगाहें टिकाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed