फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

डीएम ने की संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जिले में दो से तीस अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पंद्रह से तीस अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण, इसका त्वरित इलाज व सहयोग शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
विज्ञापन

जिले में 02 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए विशेष सफाई रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। संचारी रोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाएंगी। इस दौरान उनके द्वारा दिमागी बुखार, खांसी, जुकाम तथा विभिन्न संचारी रोगों से बचाव के लिए सर्वे किया जाएगा। साथ ही इसके उपचार के विषय में आवश्यक जानकारी देते हुए जन जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जाएगा। जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी गांव, मोहल्ला व घर कदापि छूटने न पाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, पशुपालन विभाग एवं नगर पालिका व नगर पंचायत से संबंधित अधिकारियों को ढंग से कार्य कर इस कार्यक्रम को सफल बनाए। संचारी रोग अभियान में भाग लेने वाले सभी विभाग अपनी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएंगे। सीएचसी अधीक्षकों, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान पर विशेष ध्यान दें। अभियान के दौरान सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग, जलभराव, उथले हैंडपंपों का चिन्हीकरण कराकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, खुली नालियों को ढकने, उनकी सफाई कराने तथा जलभराव वाले स्थानों पर चूना का छिड़काव कराने के निर्देश दिये। बैठक में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, सीवीओ जयइन्द्र सिंह, ईओ भिनगा यदुनाथ, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, हरिगेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed