{"_id":"6236126fdb32f867f811afcb","slug":"bahraich-srawasti-news-lko622259425","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार मामा व भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार मामा व भांजे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। लालपुर खदरा निवासी युवक शुक्रवार को भांजे के साथ मोटर साइकिल से अपनी ससुराल जा रहा था। बौद्ध परिपथ स्थित महामाया डिग्री कालेज के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। मौके पर पहुंची श्रावस्ती पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा निवासी संतोष कुमार गौतम (38) की ससुराल बलरामपुर जिले के अशोका डीह गांव में पड़ती है। संतोष पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था। जहां से वह होली मनाने गुरुवार को वापस अपने घर लौटा था। शुक्रवार को संतोष अपने भांजे खरगौरा गनेश निवासी दिव्यांश (18) पुत्र रामनरेश के साथ मोटर साइकिल से अपनी ससुराल अशोका डीह जा रहा था। जैसे ही संतोष मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती अंतर्गत महामाया डिग्री कालेज के निकट भीटी गांव पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दिया। इसमें दोनो डिवाइडर से टकराकर मार्ग पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नवीन मार्डन थाना पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिव्यांश की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। एक ही परिवार में दो-दो युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।