{"_id":"62239e9a36e993063a364842","slug":"bahraich-srawasti-news-lko620525361","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुनहा तहसील मुख्यालय से शुरू हो निगम की बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुनहा तहसील मुख्यालय से शुरू हो निगम की बसों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जमुनहा से लखनऊ सहित अन्य महानगरों के लिए बसों का संचालन बंद है। जबकि इस बाबत पहले ही आदेश दिया जा चुका है। कुछ समय तक तो आदेश का अनुपालन हुआ पर अब इन्हें बंद कर दिया गया। परेशान क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेज कर संचालन फिर शुरू कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को भेजे पत्र में क्षेत्र वासियों ने कहा कि 22 मई 1997 को श्रावस्ती जिले के सृजन के साथ ही भिनगा को इसका मुख्यालय बनाया गया था। तब से जमुनहा से भिनगा तक के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में जिला मुख्यालय जाने के लिए क्षेत्रवासियों को पहले कानीबोझी, परसा फिर भिनगा के लिए छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
वहीं एक अन्य मार्ग से जाने के लिए पहले बदला फिर बरदेहरा उसके बाद भिनगा के लिए साधन पकड़ना पड़ता है। जिससे समय व पैसे की बर्बादी होती है। जमुनहा बाजार से बहराइच होकर लखनऊ जाने के लिए सीधी बस सेवा न होने से व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि जमुनहा से लखनऊ व जमुनहा से कानपुर के लिए दो बसों की परमिट संख्या 883 व 884 बहराइच डिपो को प्राप्त हुई थी। इनमें से एक बस जमुनहा कानपुर के लिए ही संचालित की जा रही है। परमिट होने के बाद भी जमुनहा लखनऊ बस का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में क्षेत्रवासियों ने जमुनहा से लखनऊ, जमुनहा से भिनगा बलरामपुर, जमुनहा से बदला, लक्ष्मन नगर, गिलौला होकर खुटेहना होत हुए गोंडा तक बसों का संचालन कराने की मांग किया है। वहीं बहराइच मल्हीपुर, जमुनहा ककरदरी मार्ग, बहराइच भिनगा सिरसिया मार्ग पर जिला स्तरीय निगम की बसों की परमिट जारी कर उसका संचालन कराने की मांग किया है। प्रार्थनापत्र देने वालों में राजित राम, श्यामता प्रसाद वमर्मा, हरिहर प्रसाद, उमेश कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासियों के नाम शामिल हैं।