{"_id":"6222509bcc1008081a2bbc66","slug":"bahraich-srawasti-news-lko620390452","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। बालू सहित लाल मिट्टी के अवैध खनन में शामिल एक ट्रैक्टर ट्राली को क्षेत्र के नाराज ग्रामीणों ने चिरैया रानीसीर इलाके में जबरन अपने कब्जे में ले लिया। अवैध खनन में शामिल इस ट्रैक्टर ट्राली को बाद में तहसीलदार जमुनहा के सुपुर्द कर दिया गया।
जमुनहा क्षेत्र में सक्रिय खनन माफिया राप्ती नदी की रेत सहित लाल बलुई मिट्टी का अवैध खनन कर बेचने में जुटे हैं। दो दिन पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रानीसीर चिरैया गांव में लाल बलूई मिट्टी का अवैध खनन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली ने खेत में गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा दिया था। इसका विरोध करने पर खनन माफिया से जुड़े गुर्गों ने एक किसान की पिटाई कर दी। इससे नाराज गांव के अन्य किसानों ने खनन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को लाल मिट्टी खनन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली को जबरन रोक कर अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नायाब तहसीलदार जमुनहा सौरभ तिवारी को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर उसे बदला पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने में सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।