फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

तराई के संपर्क मार्गों का बुरा हाल

Tue, 01 Mar 2022 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। तराई में संपर्क मार्गों का हाल खराब है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुके इन मार्गों की मरम्मत न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस पर ध्यान न दिए जाने से क्षेत्रवासियों में जनाक्रोश पनप रहा है। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में भंगहा से पतिझिया जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है। यह मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इतना ही नहीं मार्ग पर बनी पुलिया सहित सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। यही स्थिति सीमा क्षेत्र के कई अन्य मुख्य व संपर्क मार्गों की भी है जिन पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की कई बार मांग के बावजूद इन क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों को तो असुविधा हो ही रही है दो पहिया व चौपहिया वाहनों के पलटने का खतरा भी बना रहता है। इतना ही नहीं आगामी दिनों में किसान गेहूं की फसल की कटाई कर उसे खेत व खलिहान से लाएंगे। ऐसे में इन जर्जर मार्गों के चलते ट्रॉलियों के पलटने का खतरा भी बना हुआ है। इसके चलते क्षेत्रवासियों में जिला प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में क्षेत्र के धीरज, मनोहर, पवन, दीपक, रौनक आदि ने जिलाधिकारी नेहा प्रकाश का ध्यान आकर्षित कराते हुए क्षेत्र के जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने व क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed