फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

परमाणु हमले की धमकी से छात्रों के परिजनों का बुरा हाल

Tue, 01 Mar 2022 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। यूक्रेन संकट में जिले के लगभग बारह छात्र फंसे हुए हैं। समाचार पत्रों व विभिन्न चैनलों के माध्यम से रूस द्वारा परमाणु विस्फोट की धमकी के बाद फंसे छात्रों के परिवारीजनों का हाल बेहाल है। परिवारीजनों द्वारा सरकार से बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के लगभग बारह छात्र यूक्रेन संकट के दौरान वहां फंसेे हुए है। ऐसे में विभन्न समाचार पत्रों व टीवी चैनलों के माध्यम से आई खबर में रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की तैयारी कर रहा है। इस समाचार के बाद छात्रों के परिजनों का हाल बेहाल है। परमाणु हमले की आशंका को लेकर यूक्रेन की राजधानी कीव को खाली करवाया जा रहा। लेकिन वहां पर फंसे छात्रों को लाने के बारे में अभी तक कोई सही जानकारी न मिल पाने के कारण छात्रों के परिवारीजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। छात्रों के परिजनों के अनुसार कुछ छात्र पैदल ही दूसरे देश की सीमा में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कुछ अभी भी तहखाने में खुद को छिपा कर बैठे हैं। इकौना में इसरार रायनी का बेटा सद्दाम भी वहीं पर फंसा हुआ है। जबकि इकौना के चैनपुर भटपुरवा निवासी दिनेश कुमार पुत्र रक्षाराम, लक्ष्मनपुर बाजार के गढ़ी निवासी राहुल चौधरी पुत्र आद्या प्रसाद चौधरी, गिलौला के मनिकापुर खुर्द निवासी अनुराग मिश्रा, के साथ ही परेवपुर निवासी एक छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ऐसे में छात्रों के परिवारीजनों ने सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed